पटना,10 अक्टूबर 2026

मधुबनी के जद (यू0) जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता नारायण भंडारी उर्फ फुले भंडारी का शनिवार को पटना स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जनता दल (यू) परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत तथा जद (यू) विधायक दल के नेता सह मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, सांसद रामप्रीत मंडल समेत सहित प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा एवं शंभू कुशवाहा तथा कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

वहीं, जद (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पटना स्थित मेदांता अस्पताल पहुँचकर दिवंगत फुले भंडारी के पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही, उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बँधाया।

श्री फुले भंडारी के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित एवं कर्मठ नेता को खो दिया है। पार्टी के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed