पटना 24 अगस्त 2024

शनिवार को बिहार जद(यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की। इस मौके पर उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी के सभी नव-मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी नई टीम शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और 2025 में जद(यू0) एक बार फिर बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब अधिक दिन शेष नहीं हैं। हमलोगों को अभी से इसकी तैयारी में जुट जाना है। मिशन-2025 को ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने अपने वर्तमान संगठन का मूल्यांकन किया और शीर्ष नेतृत्व से परामर्श और निर्देश लेकर इसमें आवश्यक बदलाव किए हैं। नई कमिटि में संगठन के प्रति समर्पित, निष्ठावान और अनुभवी साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही इस कमिटी में समाज के सभी वर्ग की यथोचित भागीदारी सुनिश्चित की गई है एवं महिलाओं को भी विशेष प्राथमिकता देने का काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि जद(यू0) शुरू से कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हमलोग लगातार अपने संगठन को और धारदार बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व विपक्षी दलों के लोग जद(यू0) के समाप्त होने का दावा कर रहे थे, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद विरोधियों के जुबान पर ताले लग गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करोड़ों बिहारवासियों का विश्वास हासिल है और पार्टी के लाखों समर्पित कार्यकर्ता उनके हर संघर्ष में उनके साथ खड़े रहते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.