पटना, 25 अगस्त 2026

पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा के समीप जन्म दिवस के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल जी जी के पौत्र डॉ० मनीष मंडल एवं उनके परिजन सहित अनेक सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.