मुंबई/नई दिल्ली ,8 दिसंबर 2022

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की माँ का निधन,कई महीनो से थी बीमार ,दिल्ली में हो रहा था इलाज
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की माँ का निधन हो गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार आज सुबह एक्टर मनोज बाजपेयी की माँ अंतिम सांस ली और हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों वो बीमार थी । दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहाँ आज उनका निधन हो गया। मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी की उम्र 80 साल थी। मनोज बाजपेयी अपनी मां के काफी करीब थे। उनके निधन से मनोज बाजपेयी को गहरा सदमा पहुंचा है।बताते चले की एक साल के अंदर उनपर दूसरी बार दुखों का पहाड़ टुटा है , बीते साल ही मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का भी निधन हो गया था। एक्टर मनोज बाजपेयी की माँ के निधन की खबर मिलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीस उन्हें सान्तवना दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.